फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now farmers will get all facilities under one roof

अब किसानों को एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

Fri, 29 Apr 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Now farmers will get all facilities under one roof
केलांग में बन रहा कृषि भवन ।-संवाद - फोटो : Kullu
अशोक राणा
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के हजारों किसानों को अब एक छत के नीचे कृषि संबंधी सभी सुविधाएं मिलेंगी। केलांग में 1.21 करोड़ की लागत से कृषि विभाग का तीन मंजिला बहुउद्देशीय भवन बनेगा। इसका काम युद्घस्तर पर जारी है। इसमें मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, सेल सेंटर, किसान सामुदायिक हाल समेत कृषि विभाग का कार्यालय भी होगा।
अब यहां के किसानों को मिट्टी परीक्षण के लिए 120 किलोमीटर दूर कुल्लू नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और अतिरिक्त पैसे की बचत भी होगी। अब किसानों को घर के पास मिट्टी परीक्षण की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा किसानों को खाद, कृषि उपकरण, कीटनाशक दवाइयां समेत अन्य सुविधाएं भी एक छत के नीचे उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

भवन की ऊपरी मंजिल में एक बड़ा मीटिंग हाल भी होगा, जबकि दूरदराज से केलांग पहुंचने वाले किसानों को ठहरने की सुविधा भी मिलेगी। किसानों कुलजीत, रमेश, दोरजे, टशी, कर्मा, हरि, मेहर चंद ने बताया कि कृषि विभाग का तीन मंजिला भवन तैयार होने के बाद किसानों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलने से किसानों को परेशानी भी नहीं होगी, जबकि मिट्टी का परीक्षण करवाने के लिए कुल्लू जाने से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला कृषि अधिकारी डॉ. चौधरी राम ने बताया कि केलांग में 1.21 करोड़ से कृषि विभाग का तीन मंजिला बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसमें मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, सेल सेंटर, कार्यालय और किसान सामुदायिक हाल बनेगा। इसमें किसानों को एक छत के नीचे सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। संवाद

दो मंजिल इस साल होंगी तैयार : किशन दास
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता किशन दास ने बताया कि कृषि विभाग के बहुउद्देशीय भवन की दो मंजिलें का काम इसी साल पूरा होगा, जबकि तीसरी मंजिल अगले साल तैयार होगी। फिलहाल विभाग लगभग 60 लाख की लागत से दो मंजिलों का निर्माण कर रहा है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता विजय ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को इसी सीजन के अंत तक निर्माण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed