{"_id":"68334d24fe26106b200937af","slug":"now-chief-minister-sukhu-will-visit-banjar-on-28-may-kullu-news-c-89-1-ssml1012-148382-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अब 28 मई को बंजार दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अब 28 मई को बंजार दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू
Sun, 25 May 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 25 May 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
शरची में प्रस्तावित है सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अब 28 मई को बंजार के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री बंजार में करोड़ों रुपये की 15 से अधिक विकास योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन और कांग्रेस नेता तैयारियों में जुट गए हैं।
सीएम सड़क, पुलों, बंजार बाईपास सड़क, पेयजल योजनाएं और पुल के साथ कई विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा नदी किनारे कई संरक्षण कार्यों की भी आधारशिला रखी जाएगी। मुख्यमंत्री बंजार विधानसभा क्षेत्र के ग्रेट हिमालयन नेचर पार्क देहुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शरची में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में तीर्थन घाटी की शरची, शिल्ही, तुंग, नोहाण्डा, पेखडी और कंढ़ीधार पंचायतों को शामिल किया गया है। इस आयोजन के लिए प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। पहले मुख्यमंत्री का यह दौरा सात मई को था, मगर भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण दौरा रद्द हो गया था। अब बंजार का दौरा 28 मई को प्रस्तावित है। इसके लिए बंजार और तीर्थन घाटी के लोगों को मुख्यमंत्री के दौरे से बड़ी उम्मीदें हैं। एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने कहा कि सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
--