फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now admission in schools will not be available after 30

Kullu News: स्कूलों में अब 30 के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

Fri, 26 Apr 2024 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Now admission in schools will not be available after 30
शिक्षा विभाग ने आवेदन की तिथि 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बढ़ाई
विज्ञापन

.....
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थी लेट फीस के साथ 30 अप्रैल तक प्रवेश ले सकेंगे। विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने के लिए शिक्षा विभाग ने दोबारा प्रवेश तिथि में फेरबदल किया है। पहले 20 अप्रैल तक तिथि को बढ़ाया गया था। अब उन विद्यार्थियों को राहत प्रदान की गई है, जिन्होंने किन्हीं कारणों से प्रवेश नहीं लिया है। 30 अप्रैल के बाद सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सरकारी स्कूलों में बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं। शिक्षक अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को शिक्षा के अलावा मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं से अवगत करवा रहे हैं। शिक्षक बता रहे हैं कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई की फीस नहीं ली जाती है और न ही विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी रहती है।
विज्ञापन

यही कारण है कि अभिभावक भी अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने में रुचि दिखा रहे हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग के उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्रेम ठाकुर ने कहा कि लेट फीस के साथ 12वीं तक विद्यार्थी 30 अप्रैल तक प्रवेश ले सकते हैं। इसके बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed