फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Notice to 126 business institutions flouting the law

Kullu News: कानून ठेंगे पर रखने वाले 126 व्यावसायिक संस्थानों को नोटिस

Sat, 15 Feb 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 15 Feb 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Notice to 126 business institutions flouting the law
श्रम विभाग की टीम ने किया 350 से अधिक संस्थानों का निरीक्षण
विज्ञापन

जारी रहेगा अभियान, उल्लंघन करने वालों पर कसा जाएगा शिकंजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में व्यावसायिक संस्थानों में श्रम कानून ताक पर रखे जा रहे हैं। इसका खुलासा श्रम विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण में हुआ है। विभाग के विशेष अभियान के तहत भुंतर और बजौरा क्षेत्र में ही सौ से अधिक ऐसे व्यापारिक संस्थान हैं, जिन्होंने श्रम कानून ताक पर रखे गए हैं।
विभाग के अनुसार दुकानों, होटलों सहित अन्य प्रकार के व्यावसायिक संस्थानों में नियमों की अवहेलना की गई है। विभाग ने 6 फरवरी और उसके बाद 13 और 14 फरवरी को व्यावसायिक संस्थानों का निरीक्षण किया। विभाग की टीम ने 350 से अधिक संस्थानों का निरीक्षण किया है। इनमें अधिकतर संस्थानों ने अपना रिकाॅर्ड ठीक से नहीं रखा है। विभाग इन संस्थानों में से 126 को नोटिस दे चुका है। अन्य संस्थानों को भी नोटिस दिए जाने हैं।
विज्ञापन

--
यहां भी चलेगा अभियान
भुंतर और बजौरा के बाद अब कुल्लू, मनाली, लेफ्ट और राइट बैंक सहित लाहौल-स्पीति जिले में भी चलाया जाएगा। विभाग इस अभियान को और गति देगा। 20 को शिमला में श्रम विभाग के सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक करने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इस तरह का उल्लंघन किया
श्रम विभाग के अनुसार व्यावसायिक संस्थानों में कई तरह के नियमों की अवहेलना पाई गई है। कर्मचारियों से संबंधित रिकाॅर्ड ठीक से तैयार नहीं किया है। मजदूरों का पंजीकरण नहीं किया गया है। कई जगह संस्थानों का लाइसेंस तक नहीं बनाया गया है।

--
श्रम विभाग ने नियमों की अवहेलना करने वाले व्यावसायिक संस्थानों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश दुकान एवं व्यावसायिक संस्थान अधिनियम 1969 की धारा 13 के अंतर्गत नोटिस थमाए गए हैं।
- ललित मोहन, श्रम अधिकारी जिला कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed