फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Not only three private, government buses are also running without a permit

तीन निजी ही नहीं, सरकारी बस भी बिना परमिट के दौड़ रही शैंशर

Tue, 05 Jul 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Not only three private, government buses are also running without a permit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। सैंज के न्यूली से शैंशर तक तीन निजी ही नहीं एक सरकारी बस भी बिना परमिट ही न्यूली से शैंशर तक दौड़ रही हैं। चंद पैसे के लिए लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बस भी बिना परमिट ही शैंशर तक चल रही थी। इन बसों में से कुछ का रूट न्यूली से औट तो कुछ का न्यूली से कुल्लू तक का ही है, लेकिन निजी ऑपरेटर और एचआरटीसी अपनी मनमर्जी और बिना परमिट के बसों को न्यूली से शैंशर तक दौड़ा रहे हैं।
पांच महीने से यह खिलवाड़ चल रहा है। हैरानी की बात है कि इन निजी बसों की प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से कभी चेकिंग भी नहीं की गई। हालांकि बसों के दस्तावेज पूरे हैं, लेकिन न्यूली से शैंशर दस किलोमीटर तक बसें बिना परमिट के चल रही हैं। इस भीषण बस हादसे के बाद बड़े प्रशासनिक अधिकारियों के ध्यान में भी यह बात आई, जिसका खुलासा अब न्यायिक जांच में होगा।
विज्ञापन

सैंज के ग्रामीण बिट्टू, रोशन लाल, हेमराज, कालू राम और भीमसेन व दिनेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में पांच बसें न्यूली से शैंशर के लिए चल रही हैं। इसमें चार निजी और एक पथ परिवहन विभाग की बस शामिल हैं। इसमें एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। हाल ही में न्यूली से शैंशर सड़क बस योग्य बना हुआ है। इसमें बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने एचआरटीसी की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। हैरानी की बात है कि उन्होंने बिना परमिट ही बस सेवा शुरू कर दी। उधर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस समेत अन्य बसों को भी जांच में शामिल किया गया है। इसमें दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। अन्य निजी बसों की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पथ परिवहन निगम कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने बताया कि लोगों की मांग पर बस को न्यूली से शैंशर तक चलाया गया था। उन्होंने कहा कि न्यूली से शैशर तक बस चलाने के लिए परिवहन विभाग कुल्लू को एचआरटीसी की ओर से पत्र लिखा गया है। उधर, परिवहन विभाग कुल्लू के आरटीओ हेम चंद वर्मा ने बताया कि एचआरटीसी की ओर से उन्हें न्यूली-शैंशर मार्ग पर बस चलाने का आवेदन नहीं मिला है। उन्होंने इस संबंध में एचआरटीसी कुल्लू को भी एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि एचआरटीसी प्रबंधन अपने निर्धारित रूट पर ही बसों को चलाएं। अन्यथा परिवहन विभाग मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करेगा।

बिहाली में रुकी निजी बसें, शैंशर तक गई निगम की बस
अब हादसे के बाद शेंशर नहीं बिहाली में रुकी तीनों निजी बसें
सैंज बस हादसे के बाद मंगलवार को दूसरे दिन कुल्लू से शैंशर जाने वाली तीनों निजी बसें न्यूली से आगे बिहाली में रुकी है। एचआरटीसी की बस पहले की तरह शैंशर तक पहुंची है। हादसे के बाद भी एचआरटीसी ने सबक नहीं किया है। अब कार्रवाई के डर से निजी ऑपरेटरों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed