{"_id":"6744a9a1f24cf34d880c13e4","slug":"not-just-student-life-stay-away-from-drugs-throughout-life-mamta-kullu-news-c-89-1-ssml1015-135619-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी जीवन ही नहीं, जीवन भर रहें नशे रहे दूर : ममता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी जीवन ही नहीं, जीवन भर रहें नशे रहे दूर : ममता
Mon, 25 Nov 2024 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 25 Nov 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। विद्यार्थी जीवन में ही नहीं, बल्कि आगामी जिंदगी में भी हमें नशे से दूर रहना है। नशा एक ऐसी बुराई है, जो हमारे जीवन और रिश्तों को नष्ट कर देती है। नशा शारीरिक, आर्थिक और मानसिक रूप से नुकसान पहुंचाता है।
नशे की चपेट में आया व्यक्ति अच्छे और बुरे की पहचान नहीं कर पाता है। वे खुद से नियंत्रण खो बैठते हैं। इस कारण वे कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि उन्हें जीवन भर उसका नुकसान झेलना पड़ जाता है। यह बात स्वास्थ्य शिक्षिका ममता चौहान ने कही। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग में स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड स्तरीय किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया गया, जिसमें संस्थान के प्रशिक्षुओं को नशा निवारण, किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक बदलावों और मधुमेह चपेट से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य शिक्षिका ममता चौहान ने कहा कि वर्तमान में लोग मधुमेह की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। इससे बचाव के लिए प्रशिक्षु अपनी दिनचर्या में बदलाव करें। खानपान और व्यायाम पर खास ध्यान दें। प्रशिक्षुओं के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें स्मृति, पूजा, संध्या, शिवम, एश्वर्या,अपूर्वा, विनायक और मिलियम को पुरस्कृत किया गया। संस्थान के ई. सतीश मालपा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम प्रशिक्षुओं के लिए लाभदायक होगा। विभागीय टीम ने प्रशिक्षुओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। कहा कि विभागीय टीम ने 50 प्रशिक्षुओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट भी किए।
विज्ञापन
--