{"_id":"6a455354a25f2fcc740643c2","slug":"normal-life-disrupted-by-the-very-first-monsoon-rain-18-roads-closed-91-transformers-out-of-order-kullu-news-c-89-1-ssml1012-180355-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मानसून की पहली ही बारिश से जनजीवन बेहाल, 18 सड़कें बंद, 91 ट्रांसफार्मर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मानसून की पहली ही बारिश से जनजीवन बेहाल, 18 सड़कें बंद, 91 ट्रांसफार्मर ठप
Thu, 02 Jul 2026 11:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू में पहली बरसात से नालियों में भरा पानी।-संवाद
कुल्लू। मानसून की पहली तेज बारिश ने कुल्लू जिले में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। ब्यास सहित कई नदी-नाले उफान पर आ गए, 18 सड़कें बंद हो गईं और 91 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित होने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
बुधवार तड़के करीब चार बजे शुरू हुई बारिश दो से तीन घंटे तक लगातार जारी रही, जिससे ब्यास नदी, सरवरी खड्ड, जिभी और घियागी सहित कई नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। कई स्थानों पर नालों का मलबा सड़कों पर आ गया, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई।
बारिश का सबसे अधिक असर सड़क और बिजली व्यवस्था पर देखने को मिला। लोक निर्माण विभाग के अनुसार जिले की कुछ सड़कें यातायात के लिए बंद हो गईं, जबकि कई बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित होने से कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विभाग ने कुछ ट्रांसफार्मर बहाल कर दिए हैं लेकिन दूरदराज के कई क्षेत्रों में अब भी बिजली बहाल नहीं हो सकी है। जिले में कई जगह बारिश का पानी सड़कों और गलियों में बहता रहा और कुछ घरों में भी पानी घुस गया।
स्थानीय लोगों धर्म सिंह, विकास कुमार, जगदेव सिंह और संतोष कुमार ने बताया कि जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
पिछले वर्ष आई आपदा की यादें ताजा होने से नदी किनारे और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी चार से पांच दिन के लिए जिले में ग्रीन और येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
लोगों और पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने और मौसम विभाग और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अनुराग चंद्र शर्मा, उपायुक्त कुल्लू