{"_id":"df1017e157a2dd757c7121a08de0485f","slug":"no-work-at-bhunter-mandi-for-5-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर सब्जी मंडी में पांच घंटे ठप रहा कारोबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर सब्जी मंडी में पांच घंटे ठप रहा कारोबार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 10 Sep 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला की बड़ी सब्जी मंडियों में शुमार भुंतर सब्जी मंडी में वीरवार को कारोबार पांच घंटे ठप रहा। कारोबारियों ने समय पर गाड़ियां न मिलने के विरोध में कारोबार बंद रखा।
विज्ञापन
एसडीएम कुल्लू के हस्तक्षेप करने के बाद ही मामला शांत हुआ और सब्जी मंडी में कारोबार शुरू हो सका। समय पर गाड़ियां उपलब्ध न करवाने और बीच रास्ते में गाड़ियों में लदे माल को बदल कर दूसरी गाड़ियों में न भरने जैसी मांगों को लेकर व्यापारियों ने कारोबार बंद रखने का निर्णय लिया था। दोपहर तक कोई भी उत्पाद सब्जी मंडी में नहीं बिक सका। बागवान और किसान अपने उत्पादों को बिकने का इंतजार करते रहे। सब्जी मंडी में बंद को देखते हुए सेब उत्पादक भी परेशान रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें बंद की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
वहीं, मामले को सुलझाने के लिए ट्रक ऑपरेटर संगठन और कारोबारियों के साथ एसडीएम कुल्लू रोहित राठौर ने बैठक की। एसडीएम ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि कारोबारियों को ट्रकों की डिमांड सुबह दस बजे देनी होगी। ट्रक यूनियन तीन घंटे के भीतर ट्रकों की उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि अगर ट्रक यूनियन कारोबारियों को ट्रक उपलब्ध करवाने में असफल रहती है तो इसके बाद व्यापारी अपने स्तर पर अन्य वाहनों का इंतजाम कर सकता है। बैठक में ट्रक यूनियन के प्रधान रोशन लाल ठाकुर ने कहा कि ऑपरेटर सभी सुविधाएं देने को तैयार हैं। लेकिन, व्यापारी भी बाहरी राज्यों में ऑपरेटरों और उत्पादों की सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर उन्हें भरोसा दिलाएं।
विज्ञापन