{"_id":"3ee79986c35c0da3336363e1b090a3e8","slug":"no-salary-to-watchmen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदारों को ग्यारह माह से नहीं मिला वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदारों को ग्यारह माह से नहीं मिला वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 15 Jan 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर तैनात चौकीदारों को पिछले 11 महीनों से वेतन नहीं मिला है। बीएसएनएल की जिले में करीब चालीस साइटें हैं। इनमें तैनात कई चौकीदार पिछले 11 महीनों से वेतन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इन चौकीदारों को अभी तक वेतन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
इसको लेकर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या सैंज तथा बंजार के मोबाइल टावरों में तैनात चौकीदारों को पेश आ रही है। उधर, बीएसएनएल इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए है। विभाग के अधिकारी इस समस्या का समाधान करने के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं। इसका खामियाजा बीएसएनएल की साइटों में तैनात चौकीदारों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बीएसएनएल की साइट देहुरीधार मोबाइल टावर में तैनात चौकीदार निमत राम ने कहा कि उन्हें पिछले 11 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे उनका अपना जेब खर्चा चलाना भी मुश्किल हो रहा है। परिवार का पेट पालना उनके लिए समस्या बन गई है। उन्होंने इस समस्या को अधिकारियों के समक्ष भी रखा, लेकिन उनकी समस्या हल नहीं हुई। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मोबाइल टावर पर तैनात चौकीदारों को जल्द वेतन जारी किया जाए। इस मामले को लेकर बीएसएनएल के बंजार एसडीओ सुधीर भारद्वाज ने कहा कि इनका टेंडर समाप्त हो गया है। नया टेंडर लगाकर जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन