फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   no repairwork of bridge

गुशैणी में लटका झूला पुल मरम्मत कार्य, लोग परेशान

Thu, 22 Aug 2019 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
no repairwork of bridge
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी में बहने वाली फलाचन नदी पर बने गुशैणी पुल को उखाड़े दो महीने का समय हो गया है लेकिन अभी तक पुल का मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। पुल में लगे फट्टों को उखाड़ दिया गया है। गुशैणी में दो माह पहले जनमंच के दौरान जर्जर अवस्था में पड़े पुल को उपायुक्त ने उखाड़ने के आदेश जारी किए थे। ग्राम पंचायत शरची ने इस पुल को उखाड़ा और इस पर लगे फट्टों को नीलाम भी कर दिया लेकिन अभी तक पुल का मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। ऐसे में शरची पंचायत के लोगों और गुशैणी स्कूल के बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण चमन लाल, हैपी शर्मा, देवराज, कृष्ण लाल, लाल चंद, चंदे राम आदि ने कहा कि इस झूला पुल से ग्राम पंचायत शरची के लोग आवाजाही करते हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत नोहांडा और कंडीधार के बच्चे जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी में अध्ययनरत बच्चों को भी पुल से सुविधा मिल जाती थी लेकिन उन्हें अब कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों जब बरसात हुई तो गुशैणी की तरफ इतना पानी भर गया कि बच्चों को स्कूल जाना मुश्किल हो गया। उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि गुशैणी में उखाड़े गए इस पुल को जल्द बनाया जाए। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बंजार के कनिष्ठ अभियंता टेक सिंह ने कहा कि पुल का आकलन बनाकर उपायुक्त को भेजा जा रहा है। जैसे ही स्वीकृति मिलती है, इसका कार्य किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed