{"_id":"da066eea491af5f733e29258de7ee460","slug":"no-pension-given-to-hrtc-pensoners-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी पेंशनरों को दो माह से नहीं मिली पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी पेंशनरों को दो माह से नहीं मिली पेंशन
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 21 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ ने प्रदेश सरकार के प्रति रोष प्रकट किया है कि एचआरटीसी पेंशनरों को अभी तक अक्तूबर और नवंबर की पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। दिसंबर माह भी समाप्त होने वाला है, बावजूद इसके निगम पेंशन देने को तैयार नहीं है। जबकि, दूसरी ओर निगम के कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
पेंशनर संघ के प्रदेश अध्यक्ष केएस जसवाल और महासचिव टीडी ठाकुर ने कहा कि पेंशनर्स कल्याण संघ बार-बार आग्रह करता आ रहा है कि पेंशनरों को समय पर पेंशन दी जाए। प्रदेश सरकार उनकी मांग को अनसुना कर रही है, जो सरासर गलत है। जब भी पेंशनरों की पेंशन के संबंध में एचआरटीसी मुख्यालय में पूछताछ की जाती है तो आर्थिक संकट का बहाना बनाया जाता है। अगर आर्थिक संकट है तो कर्मचारियों को समय पर वेतन कहां से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को ग्रेच्युटि, लीवइनकैशमेंट, जीपीएफ आदि भी लंबित है।
विज्ञापन
जिन पेंशनरों ने पूरी जिंदगी एचआरटीसी की सेवा करने में गुजार दी, आज उनके साथ ही ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। पेंशनरों ने परिवहन मंत्री से आग्रह किया है कि निगम के मुखिया को आदेश जारी कर पेंशनरों की दो माह की पेंशन रिलीज करें अन्यथा पेंशनरों को उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन