फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   no health fascilities

सर्दी जुकाम के इलाज को मीलों की दौड़

Wed, 02 Dec 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 02 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
no health fascilities

उपमंडल बंजार का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुशैणी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रहा है। प्रदेश सरकार ने गुशैणी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का निर्माण तो कर दिया है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर यहां पर कुछ भी नहीं है। लोग स्वास्थ्य केंद्र में तो आते हैं, लेकिन सुविधाएं न मिलने के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में न तो बेड की सुविधा है न ही लैब और न ही डॉक्टर। स्थानीय लोग रामचंद, श्रवण कुमार, तुले सिंह, राम दयाल और जीवन लाल का कहना है कि लोगों को सर्दी जुकाम का इलाज करवाने लिए भी मीलों दूर बंजार अस्पताल जाना पड़ रहा है। कुछ समय पहले तक वीरवार और शुक्रवार को डॉक्टर भेजने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन पिछले तीन माह से स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ही नहीं हैं। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में मंत्री के दौरे के दौरान डॉक्टर आए थे लेकिन उसके बाद फिर से डॉक्टर मौजूद नहीं है। वहीं, स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करने के लिए एक भी बेड की सुविधा नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि मरीज अपना इलाज करवाएं तो आखिर कहां? उधर, इस मामले को लेकर बीएमओ रंजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि बंजार अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते यहां तैनात डॉक्टरों की सेवाएं ली जा रही हैं। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सप्ताह में तीन दिन डॉ. को स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed