फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   no fascilities in Kullu hospital

सरकारी बेड स्टोर में, किराये पर ला रहे मरीज

Fri, 11 Sep 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 11 Sep 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
no fascilities in Kullu hospital

तीन जिलों के सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाला जोनल अस्पताल कुल्लू खुद ‘बीमार’ है। हालात ये हैं कि अस्पताल में शौचालय तक की हालत खस्ता बनी हुई है।

विज्ञापन

 
वहीं आज भी मरीज किराये के बेड लेकर गैलरी में उपचार करवाने को मजबूर हैं। जबकि, अस्पताल  प्रबंधन ने सरकारी बेड स्टोर में जमा कर रखे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर मरीज को किराये पर ही बेड लाने हैं तो फिर अस्पताल के स्टोर में रखे बेड किस लिए हैं। यही नहीं, 300 बिस्तरों की क्षमता होने के बाद भी लोग गैलरी में अपना उपचार करवा रहे हैं। इसके अलावा शौचालय की हालत ऐसी है कि उन्हें कोई इस्तेमाल नहीं कर सकता। लोगों को मजबूरी में अस्पताल के बाहर बने नप के शौचालयों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा नौ करोड़ से बने इस भवन में कई खिड़कियां और दरवाजे सालों से टूटे हुए हैं, जबकि भवन में कई जगह सीलन आ गई है। ऐेसे में यहां मरीजों को भारी परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। हालांकि, लोगों ने इसके बारे में कई बार अस्पताल प्रबंधन से शिकायत भी की लेकिन इसके बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हो पाया है। यहां मरीजों के तीमारदार मनोज कुमार, संतोष ठाकुर, ज्ञान चंद, मीरा शर्मा, राम देई और संतोष ठाकुर का कहना है कि उन्हें किराये के बेड लेकर गैलरी में अपने मरीज का उपचार करवाना पड़ रहा है। इन लोगों का कहना है कि शौचालय की हालत तो ऐसी है कि इन्हें प्रयोग ही नहीं किया जा सकता। ऐसे में मजबूरी में अस्पताल के बाहर बने नप के शौचालयों के जाने को लोग मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सीएमओ कुल्लू वाईडी शर्मा का कहना है कि मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। अगर कोई कमी है तो उसे भी जल्द दूर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed