फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   no clue of criminal

हत्यारे का नहीं लगा कोई सुराग

Thu, 08 Oct 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 08 Oct 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
no clue of criminal

बंदरोल सब्जी मंडी के आढ़ती मधुकर के मर्डर के मामले की छानबीन के लिए वीरवार को दिनभर पुलिस ने बंदरोल में डेरा डाले रखा। मर्डर के सिलसिले में कई लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन, मर्डर करने वाले नकाबपोश का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि, मृतक मधुकर से सटी दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने कई बार खंगाला।

विज्ञापन


हत्यारे की कदकाठी और चालढाल देख पुलिस को उसके स्थानीय होने की आशंका है। इस सिलसिले में पुलिस ने कुछ लोगों के बयान भी कलमबंद किए हैं। इस वारदात के लिए कुछ लोग पैसे के लेन-देन को वजह बता रहे हैं। पुलिस ने बुधवार को रात भर विभिन्न स्थानों पर नाके लगा रखे थे। लेकिन, इस दौरान उनके हाथ हत्या का आरोपी नहीं लग पाया है। उल्लेखनीय है कि बुधवार देर शाम को मधुकर पर किसी ने हथौड़े से हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। एसएचओ सदर थाना कुल्लू अनिल ने बताया कि पुलिस सब लोगों की बात गौर से सुन रही है।
विज्ञापन


वहीं डीएसपी शिव चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टि में हत्या में स्थानीय शख्स के शामिल होने के प्रमाण मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस रंजिश और प्रेम प्रकरण समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन आगे बढ़ा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द आरोपी को ट्रेस कर लिया जाएगा। हत्याकांड में शामिल आरोपी को सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed