फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NHAI installs security wall before rainy season

Kullu News: बरसात से पूर्व सुरक्षा दीवार लगाए एनएचएआई

Sun, 21 Apr 2024 04:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
NHAI installs security wall before rainy season
भूस्खलन से देवधार, चौकी डोभी गांवों को खतरा : ठाकुर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर रामशिला से शनि मंदिर (टापू) तक पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। हल्की बारिश में पहाड़ी दरक रही है, लेकिन एनएचएआई समस्या का हल खोजने में पूरी तरह से नाकाम रहा है। एनएचएआर्ई की लेटलतीफी का खामियाजा खराहल घाटी के देवधार और चौकी डोभी गांव की जनता को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों के घरों को खतरा बना हुआ है। बरसात से पूर्व सुरक्षा का कार्य नहीं हो पाया तो खतरा बढ़ सकता है। यह बात हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने कही।

उन्होंने कहा कि उपायुक्त कुल्लू के साथ हुई बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन संभावित क्षेत्र रामशिला-शनि मंदिर के बीच सुरक्षा दीवार लगाने के लिए टेंडर हो चुके हैं लेकिन आचार संहिता के चलते कार्य नहीं हो सकता। जब टेंडर प्रक्रिया को आचार संहिता से पहले पूरा कर दिया गया है तो अब एनएचएआई आचार संहिता का बहाना लगाकर काम करने में आनाकानी कर रहा है। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से बरसात से पूर्व कार्य पूरा करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed