फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NH-305 remained closed for 12 hours due to tipper failure

Kullu News: टिपर खराब होने से 12 घंटे तक बंद रहा एनएच-305

Tue, 29 Nov 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
NH-305 remained closed for 12 hours due to tipper failure
एनएच-305 में सोझा के समीप बीच सड़क पर टिप्पर खराब होने से घंटों यातायात अवरूद्घ रहा। जिसमें बसें सह? - फोटो : Kullu
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज नेशनल हाईवे-305 में सोझा के पास टिपर के बीच सड़क पर खराब होने से 12 घंटों तक यातायात बंद रहा।
विज्ञापन

सोमवार देर रात दो बजे के आसपास टिपर के अचानक खराब होने से एचआरटीसी कुल्लू डिपो की छह बसों के साथ 100 से अधिक छोटे वाहन दोनों तरफ फंसे रहे। इसमें कई पर्यटक वाहन भी शामिल थे। ये बंजार और जिभी से सोझा और जलोड़ी दर्रा की तरफ जा रहे थे।
मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे तक हाईवे के जाम होने से आम लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों तक बसों और गाड़ियों में भूखे-प्यासे बैठे रहे। दोनों तरफ से बसों और छोटे वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। हाईवे बहाल करने में एनएच अथॉरिटी और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। प्रशासन ने भी हाईवे को जल्द बहाल करने के लिए किसी तरह की तत्परता नहीं दिखाई।
विज्ञापन

सवारियों को समुद्रतल से 10,280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाले हाईवे में कड़ाके की ठंड का भी सामना करना पड़ा। वहीं जिभी से जलोड़ी दर्रा घूमने गए पर्यटकों में भी एनएच अथॉरिटी, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की लेटलतीफी पर रोष देखने को मिला। कुल्लू से आनी जा रहे मान सिंह, जगत राम, दिले राम तथा जगदीश ठाकुुर ने कहा कि वे बस में करीब पांच घंटे तक फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोपहर बाद हाईवे से टिपर को हटाया गया। एनएच के अधिशासी अभियंता केएस सुमन ने कहा कि टिपर खराब होने से हाईवे बंद हो गया था। दोपहर के आसपास उसको हटाकर औट-बंजार-सैंज सड़क यातायात के लिए खोल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed