फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NH-305 closed from Bada Nala to Jalori Pass, power failure in many areas of Lahaul

Kullu News: बड़ा नाला से जलोड़ी दर्रा तक बंद एनएच- 305, लाहौल के कई इलाकों में बिजली गुल

Wed, 26 Feb 2025 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 26 Feb 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
NH-305 closed from Bada Nala to Jalori Pass, power failure in many areas of Lahaul
लाहौल के उदयपुर में सड़क से बर्फ हटाती सीमा सड़क संगठन का 94 आरसीसी।-संवाद
जनजातीय जिले में 165 सड़कों पर थमा यातायात, 53 ट्रांसफार्मर ठप होने से छाया अंधेरा
विज्ञापन

एचटी लाइन में फॉल्ट से कुल्लू में 43 ट्रांसफार्मर ठप, कड़ाके की ठंड में बढ़ीं लोगों की मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/कुल्लू। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पिछले चौबीस घंटों से लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से लाहौल में लोक निर्माण विभाग अधीन 165 संपर्क सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है। बर्फबारी से बिजली के तार क्षतिग्रस्त होने से 53 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। घाटी में कई हिस्सों में 24 घंटों से बिजली गुल है।
वहीं, कुल्लू जिले में एनएच-305 बड़ा नाला से लेकर जलोड़ी दर्रा तक बंद हो गया है। एचटी लाइन में फॉल्ट के चलते कड़ाके की ठंड में कुल्लू जिले में भी 43 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। थलौट डिविजन में बिजली के पांच ट्रांसफार्मर ठप हैं। इनमें शिलागढ़ और जीवानाला क्षेत्र शामिल हैं। मनाली डिविजन में भी बिजली के 38 ट्रांसफार्मर बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई गांवों में बिजली बाधित होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। लोगों को अंधेरे में रातें बिताने पड़ रही हैं।
विज्ञापन

जिला लाहौल में बर्फबारी में लोगाें की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। बिजली और यातायात के लिए सड़कें ठप होने के बाद लोग अपने घरों में ही दुबककर रह गए हैं। लाहौल के रिहायशी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। ऐसे में लोग बुधवार को अपने घरों की छतों से बर्फ हटाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, बर्फबारी के बाद लाहौल और कुल्लू में शीतलहर बढ़ गई है। बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। लाहौल में बुधवार सुबह से बफबारी का दौर जारी रहा। कुल्लू में हल्की बारिश दोपहर बाद तक होती रही। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले एक-दो दिन तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में कुल्लू जिले में भी लोगों को लाहौल की तर्ज पर बंपर बर्फबारी होने की उम्मीद है। हालांकि, बारिश और बर्फबारी से किसानों-बागवानों को राहत मिली है। कम बर्फबारी के चलते किसानों-बागवानाें की गर्मियों में पेयजल को लेकर चिंता बढ़ गई थी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed