{"_id":"68977cc805bb9b5fc70a2a69","slug":"nh-305-closed-again-after-20-hours-travel-halted-due-to-landslides-at-six-places-kullu-news-c-89-1-ssml1012-154293-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एनएच-305 20 घंटे बाद फिर बंद, छह जगह भूस्खलन से थमा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एनएच-305 20 घंटे बाद फिर बंद, छह जगह भूस्खलन से थमा सफर
Sat, 09 Aug 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 09 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
हाईवे-305 पर भूस्खलन व मलबा आने से फंसे दो वाहन। स्त्रोत पाठक
कुल्लू से बंजार के बीच सभी 30 बस रूट प्रभावित होने से लोग हुए परेशान
झीड़ी में पहाड़ी से चट्टान गिरने से बाल-बाल बचा चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कुल्लू से बंजार को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-305 महज 20 घंटे बहाल रहने के बाद फिर भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। भारी बारिश के चलते लारजी से तरगाली तक हाईवे छह जगह बंद हो गया। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह थम गई।
निगम की बसें चार दिन बाद जैसे-तैसे चल पाई थीं लेकिन आठ अगस्त की शाम को मार्ग फिर अवरुद्ध हो गया। इससे सरकारी और निजी क्षेत्र के करीब 30 बस रूट प्रभावित हुए। रक्षा बंधन के दिन कई महिलाओं को भाई के घर तक पैदल जाना पड़ा। झीड़ी में चट्टान गिरने से एक कार चालक बाल-बाल बचा। एनएच विभाग युद्धस्तर पर बहाली कार्य में जुटा है मगर नुकसान अधिक होने से सड़क देर शाम तक भी चालू नहीं हो पाई थी। हाईवे लारजी, थुआरी, धामन, बालीचौकी, मंगलौर और तरगाली में भूस्खलन होने से बंद रहा। भूस्खलन के कारण हाईवे में जगह-जगह वाहन फंसे रहे।
शनिवार को एनएचएआई ने सुबह मशीनरी भेजकर हाईवे को बहाल करने का काम शुरू किया। जरूरी काम-काज निपटाने के लिए आए लोगों और रक्षाबंधन पर बहनों को भाई के घर तक पैदल ही जाना पड़ा। शनिवार को कुल्लू से बंजार के बीच कोई बस सेवा शुरू नहीं हो सकी। इस मार्ग से रोज सरकारी और निजी बसों के करीब 30 रूट चलते हैं।
विज्ञापन
दोपहर के आसपास कुल्लू-मंडी हाईवे तीन पर झीड़ी के पास पहाड़ी से एक चट्टान गिरने से एक कार चालक बाल-बाल बच गया। चट्टान से कार के अगले हिस्से को नुकसान हुआ है। एनएच के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि हाईवे की बहाली का काम युद्धस्तर पर चला है।
--