फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ngt visit

एनजीटी ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से नदी में मिल रहे पानी के लिए सैंपल

Wed, 04 May 2016 09:52 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Wed, 04 May 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
ngt visit
कुल्लू के भूतनाथ के समीप स्थित ट्रीटमेट प्लाट के निरीक्षण के लिए पहुंची एनजीटी की टीम। - फोटो : अमर उजाला

एनजीटी की टीम ने कुल्लू, मनाली और भुंतर का औचक निरीक्षण कर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से ब्यास तथा सहायक नदियों को छोड़े जा रहे पानी के छह सैंपल भरे हैं। पाबंदी के बावजूद भी लगातार प्रदूषित हो रही जिला कुल्लू की ब्यास नदी तथा सहायक नदियों को लेकर टीम ने निरीक्षण किया। टीम को निरीक्षण के दौरान जगह-जगह ब्यास किनारे गंदगी फेंकी हुई भी मिली। टीम इसकी सारी रिपोर्ट तैयार करने के बाद 28 मई को शिमला में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की बैंच में एफेडेविट फाइल सौंपेगी। 7 दिसंबर 2012 को प्रदेश हाईकोर्ट की ग्रीन बैंच ने हिमाचल सरकार को बिना ट्रीटमेंट कर सीवेज के पानी को ब्यास नदी तथा सहायक नदियों में न छोड़ने के निर्देश दिए थे, लेकिन इस पर कोई खास अमल नहीं हुआ है।

विज्ञापन


इस स्थिति में केंद्रीय टीम के सदस्यों ने बुधवार को निरीक्षण कर कुल्लू, मनाली और भुंतर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों पर जाकर ट्रीटमेंट प्लांट से बाहर नदी में मिल रहे पानी के सैंपल भरे। इस दौरान प्रदूषण याचिकाकर्ता अभिषेक राय ने टीम को ब्यास और सरवरी नदी में फेंकी जा रही गंदगी को भी दिखाया। एनजीटी की टीम में आईपीएच प्रधान सचिव अनुपमा ठाकुर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शिमला के सदस्य सचिव विनीत कुमार के साथ-साथ केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दो अधिकारी और एनआईटी के दो प्रोफेसर शामिल थे।  इधर, उपायुक्त कुल्लू हंसराज चौहान के अनुसार टीम ने कुल्लू से भुंतर तक सीवेज के ट्रीटमेंट प्लांट के साथ-साथ ब्यास नदी का निरीक्षण किया है। टीम 28 मई को शिमला में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की बैंच में निरीक्षण के दौरान तैयार की गई रिपोर्ट की फाइल को सबमिट करेगी। इस मौके पर एडीएम कुल्लू विनय सिंह, अधिशाषी अभियंता आईपीएच केआर कुल्लवी, एसडीओ आईपीएच सेस राम आजाद, प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड अधिकारी कुल्लू और ईओ कुल्लू-मनाली भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed