फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Newli Shanshar road closed, dozens of vehicles loaded with fruits and vegetables stranded

Kullu News: न्यूली शैंशर सड़क बंद, फलों और सब्जियों से लदे दर्जनों वाहन फंसे

Thu, 31 Jul 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 31 Jul 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Newli Shanshar road closed, dozens of vehicles loaded with fruits and vegetables stranded
सेंज में सड़क पर गिरा मलबा व पेड़।स्त्रोत सोशल मीडिया।
मूसलाधार बारिश ने रोके वाहनों के पहिये, रास्ते भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

सड़कों में सब्जियां और फल फंसने से बढ़ी किसानों और बागवानों की चिंता
पांच पंचायतों के लोगों की बढ़ीं दिक्कतें, लोग बोले- फसलें खराब होने से होगा नुकसान
महेंद्र पालसरा
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। घाटी में मूसलाधार बारिश ने सड़कों पर वाहनों के पहिये रोक दिए हैं। पैदल रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़कें अवरुद्ध होने से किसानों-बागवानों के फल और सब्जियां सड़कों में ही फंस गई हैं।
न्यूली-शैंशर मार्ग पर फलों और सब्जियों से लदे दर्जनों वाहन फंसे हैं। किसानों-बागवानों को फल और सब्जियां खराब होने की चिंता सता रही है।
दरअसल, बुधवार रात को सैंज घाटी में जमकर बारिश हुई। इस कारण मार्ग बंद हो गए हैं। किसानों और बागवानों ने बुधवार को सब्जियां और फल खेतों से तोड़कर रखे थे। इन्हें वीरवार सुबह मंडियों में पहुंचाना था। रात को जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़कें बंद हो गईं। इस कारण वाहनों की आवाजाही थम गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार न्यूली-शैंशर मार्ग के अलावा रोपा-शांघड़ और काहण संपर्क मार्ग भी बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि न्यूली से शैंशर मार्ग में फलों और सब्जियों से लदीं 25 से अधिक गाड़ियां फंसी हैं। इसके अलावा शांघड़ और काहण संपर्क मार्ग भी भी दर्जनों गाड़ियां फंसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की मानें तो सड़कों में फंसे फलों और सब्जियों के न तो मंडियों में उचित दाम मिलेंगे और न ही उनकी मेहनत का फल मिल पाएगा। सेब और नाशपाती के साथ टमाटर से भरीं गाड़ियां रास्ते में फंसे होने से किसानों-बागवानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों के साथ आम जनता ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों को बहाल करने के लिए क्षेत्र में मशीनरी तैनात की जाए जिससे होने वाले बंद मार्गाें को तुंरत बहाल किया जा सके।

--
रोजमर्रा का सामान घर पहुंचाने में हो रही परेशानी
संपर्क सड़कें बंद होने से क्षेत्र की पांच पंचायतों के लोग परेशान हैं। उन्हें रोजमर्रा का सामान घर और गांव तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। किसानों-बागवानों को फल और सब्जियां मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। खासकर शैंशर, देहुरीधार, गाड़ापारली, शांघड़ और सुचैहण पंचायतों के लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed