फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Newborn's cries echoed in the moving ambulance.

Kullu News: चलती एंबुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी

Sun, 26 Jul 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Newborn's cries echoed in the moving ambulance.
जाहौल के दालंग मिलिट्री कैंप के समीप एबुलेंस में मेडिकल तकनीशियन जयललिता ने सुरक्षित करवाई डिली
केलांग (लाहौल-स्पीति)। क्षेत्रीय अस्पताल केलांग से कुल्लू रेफर की गई गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव रास्ते में ही 108 एंबुलेंस के भीतर कराया गया। केलांग से करीब 13 किलोमीटर दूर दालंग आर्मी कैंप के समीप प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस में तैनात मेडिकल तकनीशियन जयललिता ने सूझबूझ से सुरक्षित डिलीवरी करवाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय पूजा पत्नी सूरज, निवासी नेपाल को क्षेत्रीय अस्पताल केलांग से चिकित्सक डॉ. योगेश ने बेहतर उपचार के लिए कुल्लू रेफर किया था। महिला को लेकर 108 एंबुलेंस कुल्लू के लिए रवाना हुई, लेकिन दालंग आर्मी कैंप के पास पहुंचते ही प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल तकनीशियन जयललिता ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। उस समय एंबुलेंस का संचालन पायलट रोहित कर रहे थे।
विज्ञापन

नवजात का जन्म दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। सुरक्षित प्रसव के बाद जच्चा और नवजात को वापस क्षेत्रीय अस्पताल केलांग लाया गया, जहां दोनों को चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed