{"_id":"60ce1a4d8ebc3ef97d6a9d36","slug":"new-trades-will-start-in-industrial-training-institutes-kullu-news-sml3741611134","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए ट्रेड होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए ट्रेड होंगे शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। प्रदेश में आईटीआई की अनुपूरक परीक्षाएं जुलाई में आयोजित की जाएगी। कोरोना के चलते वर्ष 2019 के बाद यह परीक्षाएं नहीं हो पाई। अब प्रदेश सरकार ने भारत सरकार से अनुमति ली है और जुलाई में परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी पूरी कर दी गई है।
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने शनिवार को मनाली में कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर व नगरोटा में एम टेक कक्षाएं शुरू की जाएंगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए ट्रेड शुरू किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हर एक युवा सरकारी नौकरी की तलाश में है। लेकिन सभी को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाती है। ऐसे में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्टार्ट अप और स्टैंड अप जैसी योजनाओं के तहत लाखों रुपये का लोन दिया जाता है। इसी तरह मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत प्रदेश के युवाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। कोरोना काल में लाहौल-स्पीति जिले में विकास कार्य चल रहे हैं। किसानों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। तीन महीने स्नो फेस्टिवल मनाकर देश व दुनिया को जनजातीय संस्कृति से रूबरू करवाया गया है। 450 होम सटे पंजीकृत कर पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया है।