फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   New rules for Shastri recruitment are not in the interest of students: Council

शास्त्री भर्ती के नए नियम छात्रों के हित में नहीं : परिषद

Wed, 03 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
New rules for Shastri recruitment are not in the interest of students: Council
तीसरी कक्षा से ही संस्कृत को अनिवार्य करने की उठाई मांग
विज्ञापन

जिला संस्कृत परिषद ने विधायक भुवनेश्वर को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला संस्कृत परिषद कुल्लू सरकार की ओर से नए नियम के तहत की जा रही शास्त्री भर्ती का विरोध कर रही है। इसको परिषद सरकार के समक्ष बार-बार उठा रही है। बुधवार को परिषद के मनाली क्षेत्र के संयोजक किरण कुमार शास्त्री, परिषद के कोषाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, भेखली के संयोजक चुनी लाल ने मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ को शास्त्री भर्ती के नए नियमों को तत्काल निरस्त करने के लिए ज्ञापन पत्र सौंपा है। परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि शास्त्री भर्ती के ये नए नियम शास्त्री छात्रों के हित में नहीं हैं। अगर इन नियमों में तत्काल संशोधन नहीं किया गया तो आने वाले समय में हमारी सबसे प्राचीन संस्कृत और संस्कृति नष्ट हो जाएगी। यदि हमारी संस्कृति नष्ट हो गई तो भविष्य में हमारे जन्म के पूर्व संस्कारों से लेकर मृत्यु उपरांत होने वाले संस्कार भी नष्ट हो जाएंगे। कहा कि पूर्व में कांग्रेस की सरकारों ने प्रमुखता के साथ संस्कृत महाविद्यालयों तथा संस्कृत भाषा को विशेष संरक्षण दिया था। वर्तमान सरकार से भी यही अपेक्षा है कि संस्कृत भर्ती के नए नियमों को निरस्त करके पुराने नियमों से ही भर्ती हो और साथ में तीसरी से पांचवीं कक्षा तक संस्कृत को बंद करने वाली अधिसूचना को भी निरस्त कर तीसरी कक्षा से ही संस्कृत विषय को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाए। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने सकारात्मकता के साथ शास्त्रियों को आश्वासन दिया है कि इस बात को आचार संहिता खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री से उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed