{"_id":"6963d43944c2662e170cbd35","slug":"new-flight-on-eco-trail-chambagarh-fort-will-be-connected-with-e-cart-kullu-news-c-89-1-ssml1012-166314-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: इको ट्रेल पर नई उड़ान, ई-कार्ट से जुड़ेगा चंबागढ़ फोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: इको ट्रेल पर नई उड़ान, ई-कार्ट से जुड़ेगा चंबागढ़ फोर्ट
Sun, 11 Jan 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 11 Jan 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
काईसधार क्षेत्र में इको टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम, रोजगार के द्वार खुलेंगे
पर्यटक टेलीस्कोप से नजदीक से देख पाएंगे कुल्लू, मंडी व लाहौल की पहाड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के काईसधार क्षेत्र में इको टूरिज्म को नया आयाम मिलने जा रहा है। अब पर्यटक काईसधार से चंबागढ़ फोर्ट तक ई-कार्ट के जरिये सफर कर सकेंगे।
इको ट्रेल से जुड़ने वाले इस ऐतिहासिक स्थल से कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति की पहाड़ियों का 360 डिग्री नजारा देखने को मिलेगा। स्थानीय युवाओं को गाइड के रूप में प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर भी सृजित किए जाएंगे।
चंबागढ़ फोर्ट अब इको ट्रेल से जुड़ गया है। अब काईसधार से लेकर चंबागढ़ फोर्ट तक ई-कार्ट चलाई जाएगी। युवाओं को भी गाइड का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। टेलीस्कोप के माध्यम से पर्यटक कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति की पहाड़ियों को नजदीक से निहार पाएंगे।
बीते रविवार को कुल्लू सदर विधायक व वन विभाग के अधिकारी चंबागढ़ फोर्ट में पहुंचे। उन्होंने यहां पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की। गौर रहे कि काईसधार इको टूरिज्म के लिए अपनी अलग पहचान बना रहा है। पर्यटक काईसधार के लिए ई-कार्ट में जा रहे हैं। ई-कार्ट पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अब काईसधार के साथ चंबागढ़ फोर्ट तक ई-कार्ट चलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। चंबागढ़ एक बेहद खूबसूरत स्थान है। यहां से 360 डिग्री में कुल्लू, लाहौल व मंडी पहाडियां नजर आती हैं। ऐसे में यह स्थल पर्यटकों के लिए एक अलग रोमांच भरा होगा। बहरहाल, यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर कब तक चंबागढ़ फोर्ट में पर्यटन गतिविधियां शुरू हो पाती हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि चंबागढ़ फोर्ट से 360 का नजारा दिखता है। कुल्लू में आने वाले पर्यटक भविष्य में यहां जरूर पहुंचेगा। युवाओं को गाइड का प्रशिक्षण देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
--