फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Neither will we consume drugs nor will we allow others to do so, if any such matter comes to our notice, we will inform the police.

Kullu News: न नशा करेंगे, न ही करने देंगे, ध्यान में मामला आया तो पुलिस को देंगे सूचना

Sat, 20 Dec 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 20 Dec 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Neither will we consume drugs nor will we allow others to do so, if any such matter comes to our notice, we will inform the police.
बाशिंग और बंदरोल जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने उपायुक्त तोरुल से किया वादा
विज्ञापन

नशा एक सामाजिक बुराई ही नहीं, बल्कि एक बीमारी है। इसका उपचार संभव है : उपायुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बाशिंग एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने उपायुक्त से वादा किया कि वे स्वयं कभी न तो नशा करेंगे, न ही करने देंगे और उनके ध्यान में आए नशा करने वालों, नशे में लिप्त असामाजिक तत्वों की सूचना टोल फ्री नंबर 112 पर देंगे।

उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई ही नहीं, बल्कि एक बीमारी है। इसका उपचार पूरी तरह संभव है। यदि परिवार या समाज में कोई व्यक्ति नशे की चपेट में है तो उससे घृणा करने के बजाय उसे उपचार के लिए आगे लाना चाहिए। कुल्लू के भुंतर में स्थापित नशा मुक्ति केंद्र में निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध है। यहां आईपीडी और ओपीडी सेवाएं भी संचालित की जा रही हैं। साथ ही महिलाओं के लिए यह प्रदेश का पहला ऐसा केंद्र है, जहां अस्पताल की सुविधा दी जा रही है। इस केंद्र में चिकित्सक, मनोचिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट, काउंसलर, नर्स तथा अन्य प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध है। उपायुक्त विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थीं। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाशिंग और बंदरोल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में नशे के विरुद्ध जागरूकता शिविर लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाना और नशा मुक्त समाज की दिशा में ठोस संकल्प को सुदृढ़ करना रहा। पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने विद्यार्थियों को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को जान बूझकर नशे के गर्त में धकेलने का षड्यंत्र रचा जा रहा है लेकिन सरकार चिट्टे सहित सभी प्रकार के नशे के खात्मे के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed