{"_id":"680a6ce04cc56294560c7eac","slug":"neither-jcc-was-formed-nor-any-meeting-was-called-harish-kullu-news-c-89-1-ssml1012-146162-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"न तो जेसीसी का गठन हुआ और न ही बुलाई बैठक : हरीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न तो जेसीसी का गठन हुआ और न ही बुलाई बैठक : हरीश
Thu, 24 Apr 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 24 Apr 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
कहा- फरवरी और मार्च में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने दिया था आश्वासन
अटल सदन कुल्लू में हुई सोशल वेलफेयर एसोसिएशन मंडी जोन की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राज्य सिविल पेंशनर और सोशल वेलफेयर एसोसिएशन मंडी जोन की बैठक राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मंडी के प्रधान हरीश शर्मा की अध्यक्षता में वीरवार को अटल सदन कुल्लू में हुई।
इसमें चर्चा करने के बाद सरकार से पेंशनरों की लंबित मांगें मानने की मांग की गई। कहा कि फरवरी और मार्च में मंडी में मिले प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही जेसीसी का गठन कर बैठक बुलाई जाएगी, लेकिन न तो जेसीसी का गठन हुआ और न ही बैठक बुलाई गई। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं की गईं तो पेंशनर सड़कों पर उतरेंगे। एसोसिएशन ने सरकार को चेताया कि राज्य सिविल पेंशनर और सोशल वेलफेयर एसोसिएशन मजबूत एवं पूर्णतया संगठित है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में निर्दोष पर्यटकों के मारे जाने पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। केंद्र सरकार से आतंकवादियों के खात्मे के लिए शीघ्र उचित कदम उठाने की मांग की गई।
बैठक में राज्य के उपाध्यक्ष सेस राम ठाकुर महासचिव मोहर सिंह ठाकुर, कुल्लू के उपाध्यक्ष गिरधारी लाल डोगरा, जिला लाहौल-स्पीति के प्रधान रामनाथ, उपाध्यक्ष देवी सिंह कपूर, महासचिव शमशेर चंद बौद्ध,जिला मंडी के रेवती राम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
--