फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Navodaya free coaching camp begins in Kullu

Kullu News: कुल्लू में नवोदय निशुल्क कोचिंग शिविर का आगाज

Sat, 03 Jan 2026 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 03 Jan 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Navodaya free coaching camp begins in Kullu
उप निदेशक शिक्षा प्रारंभिक सुनील दत्त ने किया शिविर का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर में नवोदय प्रवेश परीक्षा की निशुल्क कोचिंग शुरू हो गई है। शिविर का आगाज़ उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुनील दत्त ने किया।
टीचर होम कमेटी सरवरी की ओर से आयोजित किए जा रहे शिविर में 40 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं। टीचर होम कमेटी के अध्यक्ष श्याम लाल हांडा ने बताया कि कमेटी की ओर से नवोदय परीक्षा तैयारियों को लेकर वर्ष 2017 से निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। इस कोचिंग में सरकारी स्कूलों के अध्यापक भी निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में अब तक कमेटी की ओर से दी गई निशुल्क कोचिंग के माध्यम से अब तक 30 बच्चों का नवोदय में चयन हो चुका है। इसी कड़ी में इस बार भी शिविर का आगाज कर दिया गया है। इसमें 12 जनवरी तक लगातार कोचिंग चलेगी और उसके बाद आने वाले समय में भी छुट्टियों के दिनों में बच्चों को कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


उप निदेशक प्रारंभिक सुनील दत्त ने कहा कि इस तरह की कोचिंग आने वाले समय में बच्चों की प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में भी काम आएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों में बच्चों को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। भले ही नवोदय में चयन न भी हो तो आने वाले समय में बच्चों को आईएएस, आईपीएस, आईएफएस की परीक्षाओं में भी काम आएगा। इस मौके पर टीचर होम कमेटी से जुडे़ करतार सिंह ठाकुर, केडी महंत, टेढ़ी सिंह सहित अन्य अध्यापक और बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed