फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Nature Park, Food Point will be built in Gulaba

गुलाबा में नेचर पार्क, फूड प्वाइंट बनेगा

Wed, 02 Mar 2022 09:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 09:07 PM IST
विज्ञापन
Nature Park, Food Point will be built in Gulaba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। देश-विदेश के सैलानियों के पसंदीदा स्थल मनाली के गुलाबा और रोहतांग के साथ लगने मड़ी क्षेत्र को अब पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इसका फायदा सैलानियों को पर्यटन सीजन के समय मिलेगा।
गुलाबा में नेचर पार्क की स्थापना की जाएगी। इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए वन विभाग को 60 लाख रुपये की राशि जारी की है। जिला प्रशासन ने नेचर पार्क के रखरखाव के लिए टिकट की व्यवस्था करने में वन विभाग को छूट प्रदान की है। गुलाबा में वर्षा शालिका, फूड प्वाइंट व कैफेटेरिया, सौर लाइटें, सैलानियों के बैठने के लिए बैंच स्थापित किए जाएंगे। साथ ही पैदल सैरगाह का निर्माण होगा। पर्यटन व नागरिक उड्डयन विभाग ने पैदल सैरगाहों, रास्तों व प्रवेश द्वारों के निर्माण के लिए नई राहें-नई मंजिलें योजना के तहत पर्यटन विकास परिषद मनाली को राशि प्रदान की है। इसके निर्माण के लिए वन विभाग से प्राक्कलन पहले ही प्राप्त किया है। इसमें वन मंडलाधिकारी वन्य प्राणी कुल्लू को 71.03 लाख और वन मंडलाधिकारी कुल्लू को 34.09 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। इन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर दी है, जबकि कार्य जल्द शुरू कर जून 2022 तक पूरा किया जाएगा। मनाली के पर्यटन स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसमें विभिन्न स्थलों पर 52 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए हैं, जिससे ग्रीन टैक्स बैरियर से लेकर गुलाबा तक यातायात को सुचारु रखा जा सके। पर्यटन विकास परिषद ने नगर परिषद मनाली को सीसीटीवी लगाने के लिए 12 लाख की राशि जारी की थी, जिसे अब पुलिस विभाग को हस्तांतरित करने को कहा गया है। इसका रखरखाव अब स्थानीय पुलिस करेगी।
विज्ञापन

सैलानियों की सुविधा से जुड़ा कार्य महत्वपूर्ण : डीसी
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि मनाली के गुलाबा और रोहतांग के बीच पड़ने वाले प्रसिद्ध क्षेत्र मड़ी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा, जिससे पर्यटन सीजन में सैलानियों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सैलानियों की सुविधा के लिए इस कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा। इस संबंध में पर्यटन विकास परिषद की समय-समय पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उपायुक्त ने कहा कि आगामी पर्यटन सीजन सैलानियों के लिए अनेक प्रकार सुविधाएं सभी स्थलों पर लेकर आ रहा है, जिस पर तेजी से काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed