फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NaMo League Season 3 competition begins

Kullu News: नमो लीग सीजन-3 प्रतियोगिता का आगाज

Sat, 11 Jan 2025 09:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 11 Jan 2025 09:16 AM IST
विज्ञापन
NaMo League Season 3 competition begins
सैंज (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के सैंज स्थित लक्ष्मीनारायण मेला मैदान में जिला स्तरीय नमो लीग सीजन-3 का आगाज हो गया है। इसमें क्रिकेट और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मी युवा क्लब रैला की ओर से आयोजित नमो लीग का शुभारंभ कांग्रेस जिला महासचिव टेक सिंह ठाकुर किया। लक्ष्मी क्लब रैला के अध्यक्ष मोहर सिंह नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में क्रिकेट और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट की विजेता टीम को 1,11,111 रुपये इनाम के साथ ट्रॉफी दी जाएगी।
विज्ञापन

क्लब के महासचिव रमेश धामी ने बताया कि नमो लीग प्रतियोगिता पिछले तीन साल से करवाई जा रही है। युवाओं में खेलों के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने, युवा पीढ़ी नशे की कुरीतियों से दूर रखने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस दौरान बंजार कांग्रेस के सचिव जगत राम ठाकुर, हरि सिंह धामी, धनी राम ठाकुर, महासचिव राजेश वशिष्ठ, लक्ष्मी नारायण कमेटी के प्रधान लुदर चंद नेगी, कारदार जगन्नाथ, सैंज टैक्सी यूनियन के चेयरमैन चंदे राम, सेवादल के जिला महासचिव बुद्धि सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed