फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Naggar winner in Kabaddi

कबड्डी में नग्गर ने निरमंड को हराया

Sun, 20 Sep 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 20 Sep 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
Naggar winner in Kabaddi

राजीव गांधी खेल अभियान के तहत जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सौजन्य से अंडर-16 खेलकूद प्रतियोगिता ढालपुर के खेल मैदान में शुरू हो गई। खेलों का शुभारंभ उच्च शिक्षा उपनिदेशक जगदीश चंद ने किया। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला कुल्लू, आनी, निरमंड, नग्गर तथा बंजार ब्लॉक खंडों के विभिन्न स्कूलों के पांच सौ छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल, कबड्डी, बॉस्केटबाल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जूडो समेत ताइक्वांडो के मुकाबले होंगे। इसके अलावा लड़कियों की हॉकी की टीम का चयन भी प्रतियोगिता के दौरान किया जाएगा।

विज्ञापन


खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने कहा कि छात्र खेल को खेल की भावना से खेलकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। प्रतियोगिता के इस युग में खेलों के माध्यम से आगे बढ़कर अपना भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी में शामिल होना चाहिए। खेल से हमें अनुशासन सीखने को मिलता है तथा छात्रों को अपने मन में हार और जीत का भाव नहीं रखकर अनुशासन को अपने जीवन में उतारना चाहिए। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि राज्य तथा केंद्र सरकार की ओर से स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताओं को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया जा सके। प्रतियोगिता में विजेता-उपविजेता और तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। इस दौरान छात्रों के हुए कबड्डी मुकाबले में नग्गर ने निरमंड को 38-20 के अंतर से पराजित किया। कार्यक्रम में जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष किशन ठाकुर, रणबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed