फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   nagar panchayat

नगर पंचायत के फंसी लाखों की देनदारी

Wed, 21 Aug 2019 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
nagar panchayat
nagar panchayat
भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर में उपाध्यक्ष को पद से हटाने के बाद नपं की बैठक में कोरम पूरा नहीं हो रहा है। इससे लोगों का लाखों का लेनदेन नगर पंचायत के पास फंसा हुआ है। कोरम पूरा न होने से कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

भुंतर मेले को संपन्न हुए दो महीनों से अधिक समय हो चुका है। लेकिन नगर पंचायत ने अभी मेले में लगे हुए साउंड, सजावट और कलाकारों की अदायगी रुकी हुई है। इसकी वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत में मेले के लिए प्लॉट आवंटन किया था, जिससे नपं को लाखों की कमाई भी हुई। कलाकारों, लाइट एंड साउंड, टेंट हाउस, साउंड सिस्टम और सजावट करने वालों ने मसले को तहसीलदार भुंतर के समक्ष भी रखा। लेकिन तहसीलदार ने यह कहकर टाल दिया है कि इस बारे में अभी कोई भी प्रस्ताव नहीं आया है। नगर पंचायत भुंतर के प्रधान कर्ण सेठी ने कहा कि कोरम पूरा न होने से नगर पंचायत के सदस्यों की बैठक नहीं हो पा रही है। इससे पेमेंट देने में परेशानी आ रही है। मेले में जितना खर्चा हुआ है, उसका प्रस्ताव तहसीलदार भुंतर को दे दिया गया है। जैसे ही प्रस्ताव पास होकर आता है तो भुगतान कर दिया जाएगा। उधर, तहसीलदार भुंतर दीक्षांत ठाकुर ने कहा नगर पंचायत भुंतर की ओर से प्रस्ताव आया है। खर्चे को अप्रूवल करवाकर लाने को कहा गया है। लेकिन नपं की कोई भी हाउस मीटिंग नहीं हुई है। इसके बाद ही आगामी प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed