{"_id":"63fce8120ef13158ee08c86f","slug":"nagar-panchayat-banjar-will-reduce-the-rates-of-house-tax-kullu-news-c-19-1-73754-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गृहकर की दरों को कम करेगी नगर पंचायत बंजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गृहकर की दरों को कम करेगी नगर पंचायत बंजार
Mon, 27 Feb 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 27 Feb 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। नगर पंचायत बंजार गृहकर दाताओं को राहत देने जा रही है। शीघ्र ही गृहकर की कीमतें कम होंगी। इससे नगर पंचायत के सैकड़ों करदाताओं को राहत मिलेगी। सोमवार को नगर पंचायत ने गृहकर की दरों में कमी करने के लिए बैठक की। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि प्रतिनिधियों ने बैठक में गृहकर की दरों को संशोधित करने का फैसला लिया है। नगर पंचायत यूनिट एरिया मेथड के अनुसार गृह कर वसूलती है। इसमें व्यावसायिक 20 तथा घरेलू 10 रुपये प्रति वर्ग निर्धारित किया गया था। अब नगर पंचायत संशोधन कर छह, आठ और 12 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से गृहकर वसूलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा शर्मा ने कहा कि गृहकर मूल्यों में संशोधन करने का प्रस्ताव शहरी विकास विभाग को भेजा गया है। मूल्यों में संशोधन करने का निर्णय जनता के पक्ष में है। इससे गृहकर दाता पर आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा। इस दौरान नायब तहसीलदार पृथ्वी चंद, उपाध्यक्ष प्रकाश विशिष्ट, पार्षद महेंद्र शर्मा, उर्मिला नेगी, बबीता आदि उपस्थित रहे।
............................
इस तरह से बनाया गृहकर का खाका
नगर पंचायत पहले 20 रुपये व्यावसायिक और 10 रुपये घरेलू प्रति वर्ग के हिसाब से गृहकर वसूलती है। अब नगर पंचायत ने 6, 8 और 12 रुपये निर्धारित किए गए हैं। छह रुपये घरेलू उपभोक्ताओं से प्रति वर्ग के हिसाब से वसूल किए जाएंगे। आठ रुपये प्रति वर्ग उन परिवारों से वसूल किए जाएंगे जिन्होंने अपने मकानों को किराये पर दिया है। 12 रुपये प्रति वर्ग व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से वसूल किया जाएगा। पहले के मैथड के अनुसार नगर पंचायत को करीब 7,00,000 की आय होती थी अब यह कम होकर करीब 4,00,000 रह जाएगी।