{"_id":"679904e58d94af79430314ff","slug":"murder-accused-sent-to-judicial-custody-kullu-news-c-89-1-ssml1012-140079-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: न्यायिक हिरासत में भेजा हत्या का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: न्यायिक हिरासत में भेजा हत्या का आरोपी
Tue, 28 Jan 2025 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 28 Jan 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की गहनता से जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में झगड़े के दौरान युवक की हत्या के मामले गिरफ्तार किए गए युवक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। वह पांच दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहा था।
बता दें कि राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मनु रंगशाला में झगड़े के दौरान एक युवक की हत्या हो गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने तुषार नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया। अदालत ने उसे पांच दिन की रिमांड पर भेजा था। मंगलवार को उसे फिर अदालत में पेश किया गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अदालत में पेश करने पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश हुए है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है। संवाद