फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Municipal council will build a multi-storey complex to increase income

Kullu News: आय बढ़ाने के लिए बहुमंजिला कांप्लेक्स बनाएगी नगर परिषद

Wed, 29 Jan 2025 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 29 Jan 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Municipal council will build a multi-storey complex to increase income
कुल्लू नगर परिषद के जरनल हाउस में भाग लेते नप के पदा​धिकारी व पार्षद और वि​भिन्न विभागों के अ​ध
साढ़़े तीन करोड़ रुपये से सरवरी में बनाया जाएगा नगर परिषद का कार्यालय
विज्ञापन

सरवरी और अखाड़ा बाजार में बनाए जाएंगे नए पार्किंग स्थल

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू ने आत्मनिर्भर बनने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर दिया है। इस प्लान के तहत नगर परिषद ने अपना कार्यालय बनाने के साथ एक बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स और दो पार्किंग बनाने का खाका बनाया है। इसे धरातल पर उतारने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।
नगर परिषद बैठक में इन मुख्य मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई। इस पर कार्य करने के लिए पार्षदों ने सुझाव भी साझा किए। गौर रहे कि नगर परिषद अब अपनी आय बढ़ाने के लिए अखाड़ा बाजार में बहुमंजिला कांप्लेक्स बनाएगी। इसकी धरातल मंजिल में पार्किंग बनाई जाएगी और अन्य ऊपरी मंजिलों में दुकानें स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू के साथ स्थित नेहरू पार्क में नगर परिषद का नया कार्यालय बनाया जाएगा। इस कार्यालय की धरातल मंजिल में भी पार्किंग बनाई जाएगी, ताकि कुल्लू शहर में आने वाले लोगों को पार्किंग संबंधी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। नगर परिषद का नेहरू पार्क में 3.50 करोड़ से नया भवन बनाया जाएगा। भवन बनने के बाद वर्तमान में स्थित कार्यालय के स्थान पर शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। शॉपिंग कांप्लेक्स बनने से नगर परिषद की आय में इजाफा होगा। इसके अलावा शहर के सौंदर्यीकरण, परिवार रजिस्टर तैयार करने, कूड़े की समस्या को हल करने के अलावा कई स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि नगर परिषद ने नए कार्यालय बनाने के अलावा शॉपिंग कांप्लेक्स और पार्किंग बनाने का प्लान तैयार कर दिया है। इससे नगर परिषद की आय में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत शहर में 62 करोड़ के कार्य किए गए हैं। शहर को हर घर से सीवरेज योजना से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा कुल्लू-बदाह बाईपास सड़क पर भी चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा, पार्षद और मनोनीत पार्षद उपस्थित रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed