फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Municipal council laying paver tiles on footpath

Kullu News: फुटपाथ पर पेवर टाइल बिछा रही नगर परिषद

Thu, 08 Feb 2024 05:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 08 Feb 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
Municipal council laying paver tiles on footpath
कॉलेज चौक के समीप नगर परिषद द्वारा पेवर बिछाने का चल रहा काम, इसके बाद यहां पर बैंच भी लगेंगे। 
लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए हैं बेंच, दो लाख रुपये हो रहे खर्च
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू ने ढालपुर में कॉलेज चौक के समीप रेहड़ी-फड़ी धारकों को हटाने के बाद पेवर टाइल बिछाने का कार्य शुरू किया है। यहां पर नगर परिषद नया फुटपाथ बना रही है। लोगों की सुविधा के लिए बेंच भी लगाए जा रहे हैं। फुटपाथ के एक किनारे का काम पूरा हो चुका है जबकि दूसरी तरफ का काम चल रहा है।
ऐसे में शहरवासियों को सुविधा मिलेगी। लोग बेंच पर आराम से बैठ सकेंगे। नगर परिषद की ओर से वार्ड नंबर नौ में किए जा रहे कार्य पर करीब दो लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। जिस जगह पर पेवर लगाकर फुटपाथ तैयार किया जा रहा है, वहां पहले रेहड़ी फड़ी धारकों का कब्जा था। एक वाटर एटीएम भी यहां पर पड़ा था।
विज्ञापन

वाटर एटीएम को अब दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया है। ढालपुर के मालरोड पर भी नगर परिषद की ओर से इसी तरह पेवर बिछाकर लोगों की सुविधा के लिए बेंच लगाए गए हैं। इसके बाद लोग दिन के समय यहां पर आराम से धूप का आनंद लेते हैं। सरवरी बस स्टैंड के सामने भी खड्ड के किनारे और हनुमानी बाग में तिब्बती काॅलोनी के किनारे तटीकरण के लिए आरसीसी की दीवार लगाने काम शुरू हो गया है। शहरवासी अमर, ओम प्रकाश ने कहा कि बेकार पड़ी जगहों का इसी तरह सदुपयोग किया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

...



काॅलेज चौक से लेकर राजस्व विभाग के भवन तक पेवर बिछाकर शहर के लोगों को सुविधा प्रदान की जा रही है। अब इस जगह का सही इस्तेमाल हो सकेगा।
-चंदन प्रेमी, नगर परिषद उपाध्यक्ष कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed