फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Municipal council fined 24 lakhs for dumping garbage in Sarvari Khad

Kullu News: सरवरी खड्ड में कचरा बहाने पर नगर परिषद को 24 लाख जुर्माना

Mon, 24 Mar 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 24 Mar 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Municipal council fined 24 lakhs for dumping garbage in Sarvari Khad
जिला मुख्यालय कुल्लू के रामशिला के समीप एमडीआर सड़क से ब्यास नदी में कूड़ा फैंकते लोग। - वीडियो
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की कार्रवाई, एक सप्ताह के भीतर करना होगा जुर्माने का भुगतान
विज्ञापन

सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ था जेसीबी लगाकर खड्ड में कूड़ा फेंकने का वीडियो
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निदेशालय भेजा था मामला, नप ने कही थी कचरा न फेंकने की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। उफनती सरवरी खड्ड में कचरा बहाने के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर परिषद कुल्लू को 24 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि नगर परिषद को एक सप्ताह के भीतर अदा करनी होगी।
28 फरवरी की रात को जेसीबी के माध्यम से सरवरी बस अड्डा के पास एमआरएफ साइट से जेसीबी लगाकर कचरा सरवरी नदी में फेंका गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ने वीडियो और सरवरी नदी के किनारे फंसे कचरे के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मामला भेजा था। ऐसे में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अब नगर परिषद को जुर्माना लगाया है। इस बारे में कुल्लू कार्यालय को अधिसूचना भेज दी गई है। नगर परिषद को 24 लाख की राशि एक सप्ताह में जमा करनी होगी।
विज्ञापन

हालांकि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोटिस पर नगर परिषद दलील दे चुकी थी कि उसने न तो जेसीबी लगाई और न ही कचरा फेंका है, लेकिन शहर में कचरा प्रबंधन के लिए नगर परिषद को जिम्मेदार ठहराते हुए बोर्ड ने यह जुर्माना लगाया है। अब देखना है कि नगर परिषद खुद जुर्माना भरती है या ठेकेदार पर इसकी गाज गिरती है। उधर, अमर उजाला ने भी यह मामला सिलसिलेवार प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


--सरवरी खड्ड की एमआरएफ साइट से कचरा प्रवाहित करने के मामले में राज्य कार्यालय की ओर से नगर परिषद को 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इसे सात दिन के भीतर नगर परिषद को भरना होगा। इस संदर्भ में नगर परिषद को अधिसूचना जारी कर दी गई है।
- सुनील शर्मा, एसीओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed