{"_id":"60cccc568ebc3e322f280064","slug":"mumbai-youth-caught-with-charas-kullu-news-sml373964236","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ धरा मुंबई का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस के साथ धरा मुंबई का युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। कोरोना कर्फ्यू की आड़ में देवभूमि कुल्लू में नशे की तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस ने भुंतर के साथ लगते सिउंड मोड़ पर मुंबई के एक युवक को एक किलो 259 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी टैक्सी में नशे को लेकर मुंबई ले जाने की फिराक में था। लेकिन इससे पहले ही कुल्लू पुलिस ने उसे दबोच लिया।
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने वीरवार देर रात पौने एक बजे भुंतर के पास सिउंड मोड़ पर नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रही एक टैक्सी को रोका। इसमें सवार महाराष्ट्र का युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस को युवक पर कुछ संदेह हुआ। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाशी ली। इस पर आरोपी मोहम्मद अली (20), निवासी गुरदर्शन सोसायटी, अंधेरी वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र के कब्जे से एक किलो 259 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। मामले में संलिप्त अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।