फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mr. VCP Yashwant and Miss Priya Gharti were selected

Kullu News: मिस्टर वीसीपी यशवंत और मिस प्रिया घर्ती को चुना

Sat, 09 May 2026 10:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Mr. VCP Yashwant and Miss Priya Gharti were selected
कुल्लू (वि)। विनायक कॉलेज ऑफ फार्मेसी गड़सा में विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ छात्रों को विदाई दी गई। मुख्य अतिथि कॉलेज के चेयरमैन एनएस ठाकुर एवं डायरेक्टर ललिता ठाकुर मौजूद रहीं। समारोह में नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
विज्ञापन

आस्था और तुलसी छेत्री ने मनमोहक सोलो डांस प्रस्तुत किया। स्वालिहा, चांदनी, आस्था, तुलसी छेत्री, हरलीन, अनन्या, मनीषा ठाकुर और दीक्षा ठाकुर ने बॉलीवुड ग्रुप डांस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। यशवंत ने अपनी मधुर आवाज से सबका दिल जीत लिया। शिवांग जोशी, मनीषा ठाकुर, चांदनी, आस्था, दीक्षा ठाकुर, आर्यांश, ओम वर्मा, रोनित, शैशव और अनन्या ने पारंपरिक नाटी पेश की।
विज्ञापन

छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान मिस्टर वीसीपी यशवंत और मिस वीसीपी प्रिया घर्ती को चुना गया। मिस्टर इवेंट अभिषेक और मिस इवेंट श्रेया ठाकुर को चुना। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार और स्मृतिचिह्न भेंट किए गए। इस दौरान कॉलेज के चेयरमैन एन एस. ठाकुर, प्राचार्य डॉ. रवि शंकर यादव एवं अध्यापकगण ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed