{"_id":"65c3c2cd8740332f9708842c","slug":"movement-of-tourist-vehicles-restored-till-neharrukund-kullu-news-c-89-1-ssml1012-116361-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नेहररूकुंड तक बहाल हुई पर्यटक वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नेहररूकुंड तक बहाल हुई पर्यटक वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। लगभग सात दिन के बाद नेहरूकुंड तक सभी प्रकार के पर्यटक वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। बुधवार को पर्यटक वाहनों को नेहरूकुंड तक जाने की अनुमति दी गई। इससे आगे सातवें दिन में भी सोलंगनाला तक सैलानी फोर बाई फोर वाहनों में ही जा सके। मनाली की तरफ से अटल टनल रोहतांग को दोतरफा यातायात के लिए खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। आपातकालीन सेवा के लिए जल्द दोतरफा बहाल होने की उम्मीद है। पर्यटकों ने मनाली, नेहरूकुंड से सोलंगनाला तक बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कीं।
गौरतलब है कि इस साल मनाली और आसपास के इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। मौसम खुलने के बाद अब जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। एक सप्ताह से सोलंगनाला मार्ग पर सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को ही जाने की अनुमति थी। बुधवार को सड़क से बर्फ हटाने का कार्य पूरा होने के बाद नेहरूकुंड तक सभी प्रकार के पर्यटक वाहन भेजे गए। हालांकि, इससे आगे सड़क संकरी होने और वाहनों के फिसलने के भय को देखते हुए सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को जाने की अनुमति दी गई। फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटक काफी संख्या में सोलंगनाला तक पहुंचे। सोलंगनाला में पर्यटकों ने स्नो स्कीइंग, स्लेजिंग, स्नो स्कूटर आदि शीतकालीन खेलों का भी लुत्फ उठाया। इसके अलावा पर्यटकों ने नेहरूकुंड, मनाली के मालरोड और हिडिंबा मंदिर में भी बर्फ के बीच सैर सपाटे का लुत्फ लिया। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि पर्यटक वाहनों को नेहरूकुंड तक भेजा गया। इससे आगे हाईवे पर बर्फ होने के कारण फोर बाई फोर वाहनों को अनुमति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अटल टनल फिलहाल सिर्फ आपातकालीन सेवा के लिए बहाल हुई है। उन्होंने वाहन चालकों और पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।