फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Movement of four by four vehicles will be possible through Atal Tunnel.

Kullu News: अटल टनल से फोर बाई फोर वाहनों में हो सकेगी आवाजाही

Thu, 08 Feb 2024 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
Movement of four by four vehicles will be possible through Atal Tunnel.
लाहौल स्पीति प्रशासन ने दी अनुमति, सुबह नौ से चार बजे तक चल सकेंगे वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम खुलने पर लाहौल-स्पीति प्रशासन ने फोर बाई फोर वाहनों में यात्रा करने की अनुमति दे दी है। यात्री मनाली से अटल टनल के रास्ते जनजातीय क्षेत्र लाहौल के लिए अब सफर कर सकेंगे। आवाजाही दिन के समय सिर्फ सात घंटे ही रहेगी।
सवारियां सुबह 09:00 से दोपहर 04:00 बजे तक ही फोर बाई फोर वाहनों या फिर टाटा सूमो के टायरों में चेन लगाकर सफर कर सकेंगी। जिला प्रशासन ने सड़कों पर ब्लैक आइस (काली बर्फ) जमने तथा बर्फ के कारण फिसलन होने की वजह से फोर बाई फोर वाहनों और टाटा सूमो में चेन लगाकर घाटी में प्रवेश करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन

अटल टनल से वाहनों की आवाजाही के लिए समयसारिणी निश्चित की गई है। सड़क एकतरफा खोलने पर लाहौल-स्पीति पुलिस के जवान ट्रैफिक नियंत्रण के लिए कुल्लू पुलिस जवानों के साथ तालमेल बैठाकर कार्य करेंगे। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि मौसम खराब होने पर लोग अनावश्यक सफर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन से संपर्क करें और सावधानीपूर्वक वाहनों को चलाएं। उन्होंने कहा कि फोर बाई फोर वाहनों को मनाली से दारचा तक आने की अनुमति है। उधर, पांगी-किलाड़ राजमार्ग-26 तांदी से उदयपुर तक फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुला है। ग्रांफू-काजा राष्ट्रीय राजमार्ग-505 बंद है तथा समदो से लोसर वाया पिन घाटी हल्के वाहनों के लिए खुला है। संवाद

नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के रोगी वार्ड में उपचाराधीन दिव्यांग मरीज। संवाद

नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के रोगी वार्ड में उपचाराधीन दिव्यांग मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed