फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   More than 40 research papers were read in the Mathematical Science Conference

Kullu News: गणित साइंस सम्मेलन में पढ़े गए 40 से अधिक शोधपत्र

Wed, 04 Dec 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 04 Dec 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
More than 40 research papers were read in the Mathematical Science Conference
कुल्लू। कुल्लू कॉलेज में गणित विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्योर एंड एप्लाइड मेथेमेटिकल साइंस सम्मेलन का समापन हो गया। इसमें देश-विदेश के विशेषज्ञों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. मनदीप शर्मा ने गणित क्षेत्र में नए शोध और विकास के अवसरों पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ताओं में अमेरिका से डॉ. पनीर सेल्वम, इटली से डॉ. संतो बनर्जी, मिस्र से डॉ. हेशाम नबील, जमैका से डॉ. जैकब और डॉ. नागरानी पोनकला, अनामलाई यूनिवर्सिटी से डॉ. एम. सीनिवासन, आईआईटी जोधपुर से डॉ. सुखेंदु घोष, आईआईटी आईएसएम धनबाद से डॉ. सीपी श्रीनिवास राव, टीआईईटी पटियाला से डॉ. परमजीत सिंह, एनआईटी जलंधर से डॉ. आर. शिवराज, यूएई से डॉ. सरन्या सेकर और आईआईटी भिलाई से डॉ. स्वाति ने विचार साझा किए। इस दौरान 40 से अधिक शोध पत्र पढ़े गए। गणित के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि बीजगणित, विश्लेषण, ज्यामिति और सांख्यिकी पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन के संयोजक डॉ. संतोष ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गणित के क्षेत्र में नए शोध और विकास को बढ़ावा देना था। सम्मेलन गणित के क्षेत्र में नए शोध और विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसका उद्देश्य गणितीय विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम अनुसंधान और विकास को प्रदर्शित करना था। दो दिन तक देश-विदेश के 12 विशेषज्ञों ने भाग लिया और गणित के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने प्रतिभागियों और विशेषज्ञों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed