फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   More than 2000 workers will participate in Vidhansabha siege

Kullu News: विस घेराव में शामिल होंगे 2000 से अधिक कार्यकर्ता

Wed, 26 Mar 2025 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 26 Mar 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
More than 2000 workers will participate in Vidhansabha siege
प्रदेश में चरमरा गई है कानून व्यवस्था : अमित सूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला भाजपा ने 27 मार्च को शिमला में होने वाले विधानसभा घेराव को लेकर कमर कस ली है। जिले से लगभग 2,000 से अधिक कार्यकर्ता शिमला पहुंचकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे।
जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद ने कहा कि पिछले दो वर्षों से पूरे प्रदेश में सरकारी संरक्षण में खनन, चिट्टा और अन्य माफिया फल-फूल रहे हैं और सरकार आंखें मूंदे देख रही है। आए दिन खुलेआम हो रही गोलीबारी से प्रदेश की जनता में भय का माहौल बना हुआ है। मात्र 50 दिन में 16 से अधिक हत्याओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

एक ओर जहां हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, वहीं सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन ने हर वर्ग की कमर को तोड़ कर रख दी है। कांग्रेस सरकार की नीतियों से समाज के हर वर्ग में रोष है। 27 मार्च को सरकार के खिलाफ शिमला में विधानसभा का घेराव कर कांग्रेस के नेताओं को उचित जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed