फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   More than 20 encroachments were found in the land of Nagar Panchayat Bhuntar

Kullu News: नगर पंचायत भुंतर की जमीन में निकले 20 से अधिक कब्जे

Thu, 13 Mar 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 13 Mar 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
More than 20 encroachments were found in the land of Nagar Panchayat Bhuntar
निशानदेही के बाद सामने आई बात, अवैध कब्जे हटा रहा है प्रशासन
विज्ञापन

खोखन नाला और आसपास क्षेत्र में की जा रही कब्जे हटाने की कार्रवाई
भारी बारिश में नाले का जलस्तर बढ़ने से भुंतर बाजार पर बढ़ रहा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर/कुल्लू। भुंतर के खोखन नाला और आसपास क्षेत्र में अवैध कब्जों को चिह्नित करने की प्रशासन की मुहिम जारी है। प्रशासन की ओर से करवाई गई निशानदेही के बाद नगर पंचायत भुंतर की भूमि में 20 से अधिक अवैध कब्जे सामने आए हैं। अब जल्द इनकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
हालांकि, खोखन नाला और आसपास 100 से अधिक कब्जे किए गए हैं। इसमें क्रमवार निशानदेही और नाले की पक्की जगह निकालने के बाद अवैध कब्जे तय हो रहे हैं। निशानदेही की रिपोर्ट पूरी होने के बाद अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गौर रहे कि भुंतर बाजार से होकर गुजरने वाले खोखन नाला में लोगों ने इस तरह अतिक्रमण किया है कि नाले के पानी की निकासी को भी जगह नहीं बची है।
विज्ञापन

आलम यह है कि नाले में भारी बारिश के बाद जलस्तर बढ़ जाता है तो बाजार पर खतरे के बादल मंडराने लगते हैं। बाजार पानी से भर जाता है। दो सप्ताह पहले हुई भारी बारिश के बाद भी भुंतर में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाकर खोखन नाला और आसपास अवैध क्षेत्र से कब्जे हटाने का निर्णय लिया था। इसके बाद प्रशासन, राजस्व विभाग, वन विभाग और नगर पंचायत भुंतर की टीम एक बार अवैध कब्जे हटाने के लिए मौके पर पहुंची। अब प्रशासन की ओर से इस दिशा में कार्रवाई जारी है। दूसरी ओर, प्रशासन की ओर से चलाई जा रही कवायद को लेकर कई तरह की चर्चाओं का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तहसीलदार भुंतर नितिश ठाकुर ने कहा कि 20 अवैध कब्जे भुंतर में नगर पंचायत भुंतर की भूमि में पाए गए हैं। इनकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद इन अवैध कब्जाें को हटा दिया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed