फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   More than 10 Volvo buses reached Manali

Kullu News: 10 से अधिक वोल्वो बसें मनाली पहुंचीं

Wed, 01 Oct 2025 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 01 Oct 2025 05:36 AM IST
विज्ञापन
More than 10 Volvo buses reached Manali
मनाली। पर्यटन नगरी के पर्यटन कारोबार को एक बार फिर पंख लगने की उम्मीद बढ़ गई है। भारी बारिश और बाढ़ के बाद मनाली का पर्यटन कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। मंडी से मनाली तक जगह-जगह भूस्खलन के कारण सड़कें टूट गई थीं जिस कारण वोल्वो बसें मनाली तक नहीं पहुंच पा रहीं थीं। अब वोल्वो बसों का मनाली तक संचालन शुरू होने से रौनक बढ़ने की उम्मीद है। मंगलवार को मनाली 10 से अधिक वोल्वो बसें पहुंचीं।
विज्ञापन


मनाली का पर्यटन कारोबार पूरी तरह से वोल्वो बसों पर निर्भर है। दिल्ली-मनाली हवाई सेवा तो है लेकिन उसका किराया इतना ज़्यादा है कि सभी हवाई सफर नहीं कर सकते। वोल्वो बसों के मनाली आगमन पर उम्मीद की एक किरण नजर आई कि आने वाले दिनों में एक बार फिर मनाली पर्यटकों से गुलजार होगा। मनाली के पर्यटक स्थल रोहतांग, गुलाबा, कोठी, मढ़ी, अटल टनल और सिस्सू में चहल-पहल देखने को मिलेगी। मनाली के जिन होटलों में बाढ़ बारिश के बाद ताले लग गए थे, वे भी खुलने लगे हैं और पर्यटन कारोबारी अपने होटलों को सजाने और संवारने में जुटे गए हैं। होटलों में काम करने वाले अधिकांश कर्मचारी भी वापस मनाली लौटने लगे हैं। स्थानीय पर्यटन कारोबारी बुद्धि प्रकाश, सुशील रुढ़िंगबा, अमर देव, किशन लाल, अभय राणा और नरेंद्र सूद ने बताया कि मनाली, कुल्लू प्रशासन अब जल्द वोल्वो बसों को मनाली तक आने की अनुमति दे। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न भागों से पर्यटक लगातार मनाली आने के लिए पूछताछ कर रहे हैं। सिर्फ इंतजार है वोल्वो बसों का है कि बिना रोकटोक मनाली पहुंच जाएं।
विज्ञापन

उधर एसडीएम मनाली रमन कुमार ने बताया कि कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को ठीक करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है और 16 मील के पास सड़क ठीक नहीं है जिसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि वोल्वो बसें अपने जोखिम पर मनाली आ रही हैं। समय सारिणी के अनुसार आ रहे किसी भी वाहन को नहीं रोका जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed