फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mohra of the golden age pindi is installed on the Shivling.

सतयुगी पिंडी का मोहरा शिवलिंग पर स्थापित

Mon, 16 Aug 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mohra of the golden age pindi is installed on the Shivling.
कुल्लू/खराहल। घाटी के आराध्य देवता जुआणी महादेव का सतयुगी पिंडी का मोहरा देव विधि के साथ ऐतिहासिक शिवलिंग पर सुशोभित हो गया। मोहरा शिवलिंग पर पांच दिनों तक स्थापित होगा।
विज्ञापन

मुख्य मोहरा शिवलिंग पर सुशोभित होने के बाद सोमवार से हारियानों के कृषि कार्यों पर विराम लग गया है। इस दौर घाटी के नौ गांवों में खेत-खलियान में हल नहीं चलाया जाएगा। इसके अलावा लोहे के औजार से कोई काम खेतों में नहीं किया जाएगा। हारियानों पर यह देव आदेश पांच दिनों तक रहेगा। देवता जुआणी महादेव के सतयुग कालीन मुख्य मोहरे को ढोल-नगाड़ों और नरसिंगों की स्वर लहरियों के बीच महादेव के मंदिर न्योली में शिवलिंग पर देवता के पुरोहित मनोज शर्मा ने विधि के अनुसार सुशोभित किया। वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ देव विधि का निर्वहन किया। पुरोहित मनोज शर्मा ने कहा कि पांच दिनों तक मोहरा शिवलिंग पर सुशोभित रहेगा। महादेव युवा मंडल के प्रधान गोपाल महंत, समिति सदस्य विशाल महंत, पूर्व उपप्रधान एवं महादेव के पुजारी भूपेंद्र ठाकुर तथा पूर्व पंच जयचंद ठाकुर ने कहा कि पांच दिनों तक मंदिर में मोहरे के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। इसके साथ ही सावन मेले का भी आगाज देव विधि के अनुसार हो गया है। 18 और 19 अगस्त को मेले में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। देवता के कारदार ओम प्रकाश महंत ने कहा कि सतयुगी मोहरे के सुशोभित होते ही कृषि कार्य पर प्रतिबंध पांच दिनों तक लग गया है। मोहरे के भंडारण के बाद ही खेतों में हल चलाने और अन्य कार्य आरंभ होंगे। हारियान इस देव आदेश का पालन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed