फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Modren gym center to be built in Kaza: Markanda

काजा में बनेगा अत्याधुनिक जिम सेंटर : मारकंडा

Sun, 20 Mar 2022 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Modren gym center to be built in Kaza: Markanda
संवाद न्यूूज एजेंसी
विज्ञापन

केलांग/उदयपुर/काजा। लाहौल-स्पीति के काजा में जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जिम बनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री रामलाल मारकंडा ने रविवार को परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में इस बारे में घोषणा की है।
उन्होंने जिम स्थापित करने के लिए शुरूआती तौर पर पांच लाख रुपये जारी करने की घोषणा की। कहा कि यहां पर जिम में आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी, जिससे युवा वर्ग नशे से दूर रहकर अपने शरीर को फिट रखे। इसके अलावा स्पीति में चल रहे विकास कार्यों को तय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। अगस्त महीने तक सभी कार्य पूरे करने की दिशा में विभाग कार्य करें। मंत्री ने कहा कि लद्दाख के बाद स्पीति को आइस हॉकी का हब बनाएंगे। यहां पर 37 लाख रुपये की लागत से विदेश से डेशबोर्ड लगवाएं गए हैं। आइस हॉकी एसोसिएशन से आग्रह किया कि भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन में स्पीति को प्राथमिकता देते रहें। उन्होंने कहा कि यहां पर हाई एल्टीटयूड स्पोर्ट्स सेंटर और इंडोर आइस हॉकी रिंक बनाने जा रहे है, जिसमें हॉस्टल की सुविधा भी होगी। उन्होंने घोषणा कि जल्द ही रिंक को पक्का किया जाएगा और छत लगाने का कार्य सबसे पहले होगा, ताकि बर्फबारी के दौरान भी रिंक बर्फ से न भरें। इसके अलावा जल्द ही रिंक के चारों तरफ स्टेडियम बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार के प्रयास से काजा में 22 खिलाड़ियों और कोच के लिए 26 लाख रुपये की किट मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन

स्पीति के युवाओं को मिलेगा टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण
मंत्री ने कहा कि हिमाचल कौशल विकास निगम के तहत स्पीति के युवाओं को टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 2009-10 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से स्पीति में राफ्टिंग करने की अनुमति मिली थी, अब यहां फिर से राफ्टिंग शुरू की जाएगी। स्पीति में कई वर्ष पुरानी एअर स्ट्रीप की चर्चा थी। अब भूमि चयन कर लिया है। इसी वर्ष भूमि का अधिग्रहण संभव होने से पर्यटक और खिलाड़ी हवाई सुविधा से यहां पर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed