{"_id":"67f15ca902cd76586b0cb4b0","slug":"mock-drill-of-disaster-management-held-in-kullu-college-kullu-news-c-89-1-ssml1012-144825-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू कॉलेज में हुई आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू कॉलेज में हुई आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल
Sat, 05 Apr 2025 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 05 Apr 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू कॉलेज में आपदा के दौरान बचाव की मॉल ड्रील में भाग लेते छात्र-छात्राएं।-संवाद
कुल्लू। महाविद्यालय कुल्लू में भूगोल और भूविज्ञान विभाग ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू के सहयोग से एक दिवसीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
शनिवार को दोपहर 12:15 बजे आर्ट्स ब्लॉक में परीक्षा समाप्ति के पश्चात छात्रों को भूकंप के दौरान ड्रॉप, कवर एंड होल्ड अभ्यास की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को आपदा के समय सुरक्षित रहने के तरीके, त्वरित प्रतिक्रिया एवं सतर्कता के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। बाद में एमए और बीए के विद्यार्थियों को प्रो. स्नेहलता ने जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आपदा प्रबंधन की विभिन्न संस्थाओं, उनकी संरचना और आपदा में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रो. शुभम दीप ने भूवैज्ञानिक आपदाओं तथा विज्ञान की भूमिका पर जानकारी दी। कार्यक्रम की विशेष अतिथि रहीं डॉ. सपना ने भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं को भौतिकी के दृष्टिकोण से समझाने पर विद्यार्थियों से चर्चा की। संवाद
--