फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mobiles have to be charged at petrol pumps and banks.

Kullu News: पेट्रोल पंप-बैंक में चार्ज करने पड़ रहे मोबाइल

Sat, 01 Mar 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 01 Mar 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Mobiles have to be charged at petrol pumps and banks.
कुल्लू-भुंतर मार्ग बंद होने के चलते फसी एचआरटीसी के बसे।-स्ंवाद
पतलीकूहल/नग्गर (कुल्लू)। नग्गर और पतलीकूहल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। ऊझी घाटी में दो दिन से अंधेरा पसरा है। जगह-जगह बिजली के पोल टूट गए हैं। तार बर्फ के भार से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। क्षेत्र में 133 ट्रांसफार्मर खराब हैं। दो दिन से लोग ठंड के बीच घरों में दुबके हैं।
विज्ञापन

मोबाइल का बैटरी बैकअप समाप्त हो गया है। संगे-संबंधियों का हाल जानने के लिए लोगों को पेट्रोल पंपों और बैंकों में मोबाइल चार्ज करने पड़ रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं दे रहे विद्यार्थियों को भी पढ़ाई करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी नुकसान पहुंचा है। कर्मी गत शुक्रवार से बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed