फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mobile phones become showpiece due to lack of network

Kullu News: नेटवर्क न होने से शोपीस बने मोबाइल फोन

Sun, 25 Aug 2024 04:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
Mobile phones become showpiece due to lack of network
बंजार की ग्राम पंचायत कलवारी में पेश आ रही दिक्कत
विज्ञापन

..............
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत कलवारी में बीएसएनएल के अलावा निजी कंपनियों का नेटवर्क नहीं आ रहा है। पिछले एक सप्ताह से पंचायत में नेटवर्क की आंख-मिचौली का खेल चल रहा है। इस कारण मोबाइल फोन शोपीस बने हुए हैं। पंचायत के गांवों घर्टगाढ़, सुवालगा, कलवारी, भुआरा, नालोट, आडेश रंभी, फरगोट, शाहिल, पोखरी थाच, नागाहरा, थलानु, मुजाहली आदि में नेटवर्क की दिक्कत चल रही है। नेटवर्क न होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अपनों से भी बात नहीं हो पा रही है।

ग्रामीण अनिल, संदीप, रीना, अंशित, शांता, कांता, भूपिंद्र, माला, ईशा, विजय आदि ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से बीएसएनएल और निजी कंपनियों का नेटवर्क गुल चल रहा है। इसके कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी है। उन्होंने संबंधित कंपनियों के अधिकारियों से आग्रह किया कि नेटवर्क की समस्या का समाधान किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed