Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   MLA upset over poor condition of roads

Kullu News: सड़कों की बदहाली पर विधायक तल्ख

Sun, 05 Apr 2026 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 05 Apr 2026 05:11 AM IST
विज्ञापन
MLA upset over poor condition of roads
बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। अधिकतर रूटों पर बस सेवा बंद है लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। ये आरोप बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने राज्य सरकार पर लगाए हैं। शनिवार को बजौरा भाजपा मंडल की बैठक में सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र को सरकार ने पूरी तरह से उपेक्षित कर दिया है। लोगों को सड़कों की स्थिति खराब होने से काफी दिक्कतें हो रही है।

बस सेवा न होने के कारण लोग छोटे वाहनों में ही जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-305 औट-लुहरी-सैंज पर बैंती माता मंदिर, सिद्दवा, दाडूधार और छेत-पानी आदि संवेदनशील स्थलों पर सड़क में सुधार नहीं हुआ है। इसका खमियाजा स्थानीय जनता के साथ पर्यटकों को भी भुगतना पड़ रहा है। मार्ग पर बने ब्लैक स्पाट को ठीक करने के लिए भी कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने शीघ्र ही स्थिति में सुधार के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो बंजार की जनता सरकार के खिलाफ सड़काें पर उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed